बीमार मुर्गियों का इलाज और टीकाकरण:
मुर्गियां पालने से पहले हमें इन सभी बातों की जानकारी होना अति आवश्यक है।
मुर्गियों की ग्रोथ के लिए समय पर टीकाकरण और आहार का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है।अपनी मुर्गियों में होने वाली बीमारी की सुरक्षा करने के लिए टीका लगाना अत्यंत जरूरी होता है जिससे वह सुरक्षित रहती हैं।यदि कोई बीमारी से ग्रसित हो जाती है।
तो इनको टीका लगाने से काफी हद तक मृत्युदर में कमी हो जाती है ,जिससे आप ज्यादा नुकसान से बच सकते हैं। ।अब मैं आप लोगों को बताऊंगा किस बीमारी में कौन सा टीका और किस अवधि में लगाया जाता है? और कौन-कौन सी बीमारी होती है?
यदि आप चूजे अपने फॉर्म में ला रहे हो तो उनके टीकाकरण की प्रक्रिया 4 से 6 दिन की अवधि में ही स्टार्ट हो जाती है।जो इनका पहला टीकाकरण होता है।
तो आइए आज के इस ब्लॉग में मुर्गियों में होने वाले प्रमुख रोग और उनके निदान के बारे में जानें।
1.बीमारी- मैरेक्स
टीका- एच वी टी
आयु- 1 दिन
टीका देने का तरीका- 0.1 मिली चमड़ी के नीचे
2.रानीखेत
रानीखेत से प्रभावित मुर्गियों के कुछ लक्षण इस फोटो में देखें।
है

दूसरा लक्षण देखिए, आंख से आंसू आना। नीचे फोटो में देखिए, आपको आसानी से समझ में आ जाएगा ।
और भी रानीखेत बीमारी के लक्षण हो सकते हैं, लेकिन यह ज्यादातर यही लक्षण होते हैं।
2. बीमारी का नाम- रानीखेत (यह ब्रायलर (मांस) मुर्गी में ज्यादा होती है.)
टीका- एफ/बी—1
आयु- 4 से 6 दिन पर
टीका लगाने का तरीका- आंख और नाक में 1-1 बूंद या फि।र पीने के पानी में दे सकते हैं।
3. बीमारी- गंबोरो
टीका- स्टैडर्ड/जीओरजिया इंटरमीडिएट प्लस
आयु- 12 से 14 दिन
कैसे दें- आंख- नाक में एक—एक बूंद या पीने के पानी में

4. बीमारी- आईबी
टीका- आईबी
आयु- 21 दिन
ऐसे लगाएं टीका- 2-2 बूंद पीने के पानी में
5 बीमारी- फाउल पॉक्स या माता रोग
टीका- माता का टीका
आयु- 42 दिन
टीका देने का सही तरीका- 0.1 मि.ली पंख के नीचे या मांस में

6. बीमारी- रानीखेत
टीका- आर 2 बी या आर डी कोल्ड वैक्सीन
आयु- 60 दिन पर
टीका देने का सही तरीका- 0.25—0.5 मि.ली.चमड़ी के नीचे
7. बीमारी- गंबोरो, रानीखेत एंव आई बी
टीका- कील्ड टीका (मल्टीकम्पोनेंट)
आयु- 112 दिन
टीका देने का तरीका- 0.5 मि.ली. चमड़ी के नीचे
| क्रम संख्या। | बीमारी | टीका | आयु |
| 1 | मैरेक्स | एच वी टी | 1 दिन |
| 2 | रानीखेत | एफ/बी—1 | 4 से 6 दिन पर |
| 3 | गंबोरो | स्टैडर्ड/जीओरजिया इंटरमीडिएट प्लस | 12 से 14 दिन |
| 4 | आईबी | आईबी | 21 दिन |
| 5 | फाउल पॉक्स या माता रोग | माता का टीका | 42 दिन |
| 6 | रानीखेत | आर 2 बी या आर डी कोल्ड वैक्सीन | 60 दिन पर |
| 7 | गंबोरो, रानीखेत एंव आई बी | कील्ड टीका (मल्टीकम्पोनेंट) | 112 दिन |
animalsss.com
Animalsss
💡 Tip: Keep simple records and monitor your animals regularly. Consistent tracking helps you spot problems early and get better results over time.
⚠️ Important: If you notice any health issues, consult a veterinarian immediately. Prevention is always better than treatment.
💬 Comments
Login to comment
No comments yet. Be the first to share your experience!